HomeBusinessCorporate Corporate

मेड इन इंडिया एटीएम

मुंबई.पांडीचेरी के एक फैक्ट्री में भारतीय उद्योग की सफलता की नई कहानी लिखी जा रही है। लेकिन इस बार मामला अनाज, दाल या मसालों के नहीं जुड़ा है बल्कि बात बैंको द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एटीएम मशीन का है।

एटीएम मशीन के निर्माण के 20 साल बाद भारत इस क्षेत्र में भी कामयाबी का परचम फैलाते हुए आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड जैसे विकासशील देशों में एटीएम मशीन का निर्यात करता है। जहां इनका इस्तेमाल सीटी बैंक,एचएसबीसी और स्टैंडर्ड चार्टेर जैसे विदेशी बैंक करते हैं।

भारत में एटीएम मशीन का निर्माण करने वाली कंपनी अमेरिका की कंपनी एमआरसी कोरपोरेशन विदेशों में भी एटीएम मशीन का निर्यात करने के लिए पांडीचेरी संयंत्र का इस्तेमाल कर रही है।

एमआरसी कोरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत एटीएम मशीन निर्माण का प्रमुख केन्द्र बन गया। हमारी पांडीचेरी संयंत्र से कई विकसित देशों को निर्यात किया जाता है। पहले हम ऐसे ही मशीन का निर्माण स्कॉटलैंड में करते थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: