News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़
श्री महाकाली मंदिर सेक्टर-30ए के पास मंगलवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। यह 13 मई तक चलेगा। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-20 से शुरू हुई जो गौड़ीय मठ आदि के सामने से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न हुई। गुरुकुल के 108 छात्र पीत वस्त्र पहने मंत्रोच्चरण करते चल रहे थे।
फिर 108 महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती जा रही थीं। उनके पीछे बग्घी पर 1008 स्वामी सत्यानंदजी महाराज विराजमान थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। बाद में कृष्णचंद शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा शुरू की। इसमें उन्होंने गोकर्ण का प्रसंग सुनाया। बुधवार को सती चरित्र और ध्रुव चरित्र सुनाया जाएगा। कथा रोज शाम 5.00 से रात 9.00 बजे तक चलेगी।