News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़नगर निगम की रोड कमेटी ने शहर में विभिन्न जगहों पर लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक की कुछ स्टैंडर्ड स्पेसिफिकेशन की अप्रूवल कर दी। कमेटी ने 1.97 करोड़ रुपए का डवलपमेंट एजेंडा अप्रूव किया।
बैठक रोड कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह पाली की अध्यक्षता में हुई। कमेटी ने विभिन्न मार्केट्स में 40 एमएम थिक इंटरलोकिंग पेवर ब्लॉक लगाने, ग्रीन बेल्ट पार्क्स के फुटपाथ, वी फोर और वी सिक्स रोड के साथ लगते पार्को में 60 एमएम थिक इंटरलोकिंग पेवर ब्लॉक लगाने की स्पेसिफिकेशन तय की।
पास किया गया एजेंडा
>> सेक्टर-38 बी के मकान नंबर-1570-1562 के आगे रोड बर्म पर 1.12 लाख के एस्टीमेट से टाइल्स लगाना। >> सेक्टर-41 बी में चर्च , मंदिर और गुरुद्वारा के बेक साइड 1.92 लाख के एस्टीमेट से रोड बनवाना >> इलैक्ट्रिसिटी कॉलोनी की वी सिक्स रोड की 2.90 लाख से रीकार्पेटिंग करवाना। >> सेक्टर-11 की वी फोर रोड की 4.75 लाख के एस्टीमेट से वाइडनिंग एवं रीकार्पेटिंग करवाना। >> सेक्टर-36 के मकान नंबर-14-15 और 25,26,17 के पास 31 हजार से सीलिंग वाल बनवाना >> सेक्टर-25 के क्रिमेशन ग्राउंड की 11.67 लाख के एस्टीमेट से रेनोवेशन करवाना। >>धनास मिल्क कॉलोनी में आटा चक्की के सामने 2.41 लाख के एस्टीमेट से पार्किग बनवाना। >> सेक्टर-34 सी की बूथ मार्केट की 1.17 लाख के एस्टीमेट से पार्किग रीकार्पेट करवाना। >> सुखना लेक के सामने 11.85 लाख के एस्टीमेट से अतिरिक्त पार्किग बनवाना। >> काउंसलर/प्रेस रूम की 2.55 लाख के एस्टीमेट से ब्यूटीफिकेशन करवाना। >> सेक्टर-20 सी की मार्केट के बैक साइड बूथ नंबर-1 से 21 तक 2.98 लाख के एस्टीमेट से रीकार्पेटिंग करवाना। >>सेक्टर-22 बी के मकान नंबर 1563, 1602, 1807 के सामने पार्क में 7.26 लाख से पेवर ब्लॉक लगवाना। >> सेक्टर-32 डी की मार्केट की पार्किग में 28.31 लाख के एस्टीमेट से रीकार्पेटिंग करवाना। >> सेक्टर-46 बी की ग्रीन बेल्ट में 6.42 लाख के एस्टीमेट से पेवर ब्लॉक के वाक पथ बनवाना