जम्मू. सात संदिग्ध गैंगस्टर यहां गिरफ्तार किए गए और इनके कब्जे से धारदार हथियार और पिस्तौलें बरामद की गई हैं। दूसरी ओर दो लोगों को एक किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर इलाके में सात संदिग्ध गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया जो एक व्यापारी पर हमले की फिराक में थे। गैगस्टरों में विपिन भूत और उसके साथी शामिल हैं।
दूसरी ओर, दीपक कुमार उर्फ काली और राज कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिले बैग में एक किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।