HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

10 घंटे बाद बिजली नसीब

चंडीगढ़.सेक्टर-51, 52 और 61 में मंगलवार को 10 घंटे (दोपहर 12.00 बजे से रात 10.00 बजे तक) बिजली गुल रही। इसकी वजह से लोगों को मोमबत्तियां जलाकर खाना तैयार करना और खाना पड़ा । वहीं, पीने के पानी के लिए नलों पर लाइनें लगानी पड़ी।

अधिकारियों के मुताबिक से.-52 के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट-सर्किट होने से बिजली गुल हुई। सेक्टर-61 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अनिल कुमार का कहना है कि उनके यहां दोपहर 12 बजे बिजली गुल हुई रात 10 बजे आई। इससे लोगों को दिन भर गर्मी में बितानी पड़ी और रात को सेक्टर में पानी की सप्लाई नहीं आई। ऐसे में पीने का पानी भी हैंड पंपों से भरकर लाना पड़ा। शिकायत सेंटर पर बिजली की शिकायत करने पर भी जानकारी नहीं मिली। से.-52 के प्रदीप कुमार का कहना है कि उनके यहां तो बिजली हरोज रात को कई-कई घंटे गुल होती रहती है। बिजली विभाग द्वारा तैनात किया गया स्टाफ शिकायत घंटो तक अटेंड नहीं करता है।

इससे कि रात को सड़कों पर टहलना पड़ता है। सेक्टर-51 की रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस. के.भारद्वाज का कहना है कि उनके यहां सोमवार की रात को भी कई घंटे बिजली गुल रही। मंगलवार को शाम 7 बजे गुल हुई बिजली 10.30 बजे चालू हुई। बिजली गुल होने से सात बजे तक ही पानी सप्लाई मिली। इसके बाद लोगों को पानी के लिए हैंड पपं तलाशने पड़े। टयूबवैल तो हैं लेकिन उनपर जनरेटर नहीं हैं। बिजली गुल होते ही सेक्टर की पानी सप्लाई भी बंद हो जाती है। भारद्वाज का कहना है कि बिजली गुल रहने से लोगों को सड़कों और पार्को में टहलना पड़ा।

शिकायत सेंटर पर नहीं मिलता जवाब

सोमवार रात को सेक्टर-41 ए और 42 बी में रात 11.30 बजे से मंगलवार की सुबह 6.30 बजे तक गुल रही। इससे लोगों को मच्छरों और गर्मी के कारण छोटे बच्चों को रात भर जागकर हैंड फैन से हवा करनी पड़ी। इन सेक्टरों के लोगों का कहना है कि बार-बार सेक्टर-43 के शिकायत सेंटर पर फोन करने पर भी जवाब नहीं मिला। ऐसे में रात जागकर गुजारनी पड़ी इसकी वजह से मंगलवार को दफ्तर में भी नींद आती रही और काम प्रभावित हुआ। उधर, बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुरिन्द्र पाल के मुताबिक सोमवार को तेज हवाएं चलने और बरसात आने से कुछेक सेक्टरों में बिजली गुल हो गई थी जिसे सुबह चालू कर दिया गया।

सेक्टर-52 में ट्रांसफार्मर मे खराबी आने की वजह से सेक्टर-51, 52 और 61 में बिजली गुल रही।

-जी.एस. मस्त, एक्सईएन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: