News
Metros
Chandigarh Chandigarh कुराली.
निकटवर्ती गांव शेखपुरा की 10वीं की छात्रा के साथ गांव झंडेमाजरा के एक व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ रेप किया। चारों ने तीन दिन तक लड़की को रोपड़ के होटलों में रखा और रेप किया। पुलिस ने छात्रा के बयानों पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हरजीत ने बताया कि उनके गांव में दूध इकट्ठा करने आने वाला चरणजीत सिंह उसे परेशान करता था।
1 मई को जब वह सुबह 4.00 बजे गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थी तो चरणजीत सिंह एक अन्य व्यक्ति जिसे वह मामा कहकर पुकारता था, के साथ मोटरसाईकल पर आया और उसका मुंह बंद कर उसे जबरदस्ती रोपड़ के एक होटल में ले गया। जहां उसके दो साथी और आ गए। छात्रा के अनुसार इन चारों व्यक्तियों ने उसके साथ लगातार तीन दिनों तक रोपड़ में अलग-अलग होटलों में उसे ले जाकर रेप किया।
उसने बताया कि चार मई को चरणजीत सिंह उसे कुछ पैसे देकर भट्ठा साहिब छोड़ गया। जहां से उसने अपने परिजनों को टैलीफोन किया। परिजनों ने पूरी कहानी पुलिस को बताई। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर उसका मैडिकल करवाया गया।
पुलिस ने छात्रा के ब्यानों पर चरणजीत सिंह एवं उसके अन्य तीन साथियों के खिलाफ सामुहिक रेप करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
छात्रा के लापता होने की उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। चरणजीत छात्रा को पहले भी परेशान करता था। इस मामले को लेकर चरणजीत पहले भी माफी मांग चुका है।