bhaskar Web English
HomeNewsNational National

स्कारलेट मामले की जांच सीबीआई को

पणजी. गोवा सरकार ने ब्रिटिश किशोरी स्कॉरलेट हत्या मामला सीबीआई के हवाले किए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। राज्य के गृह मंत्रालय ने दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैबलिशमेंट एक्ट 1946 की धारा छह के तहत मामले की जाँच सीबीआई के हवाले कर दी है।

स्कॉरलेट का शव 18 फरवरी को गोवा के प्रसिद्ध अंजुना तट से बरामद किया गया था। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर 16 वर्षीया स्कॉरलेट को नशीला पदार्थ देने, बलात्कार करने और छिछले समुद्र में मरने के लिए छोड़ देने का आरोप है।

गोवा पुलिस पर मामले की लीपापोती किए जाने के आरोप के बाद स्कॉरलेट की माँ फियोना ने मामले की जाँच सीबीआई से कराए जाने की माँग की थी। पुलिस महानिरीक्षक किशन कुमार ने बताया कि हमने जाँच पूरी कर ली है, लेकिन चूँकि मामला सीबीआई के हवाले किया जा रहा है, अत: हमने आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: