HomeSportsCricket Cricket

भज्जी पर लग सकता है 10 मैचों का प्रतिबंध

मुंबई.खबर है श्रीसंथ के साथ हुए विवाद को बीसीसीआई हल्के से लेने के मूड में बिल्कुल नहीं है। सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई हरभजन सिंह पर 10 अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध लगा सकती है।

सुनने में आया है कि भज्जी को कड़ी सजा देकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के सामने उदाहरण पेश करना चाहती है ताकि भविष्य में ऐसे किसी भी घटना को होने से रोका जा सके।

करीबी सूत्रों के अनुसार, अंपायरों ने अपने रिपोर्ट में श्रीसंथ के उकसाने जैसी घटना का जिक्र नहीं किया है। माना जा रहा है कि थप्पड़ मारने के घटना पहले से सोची समझी योजना थी।

सूत्रों के अनुसार , 10 मैचों के प्रतिबंध के अलावा बीसीसीआई हरभजन के अनुबंध की राशि का 10 से 20 प्रतिशत जुर्माना के तौर पर काट सकती है।

गौरतलब है कि बोर्ड के वकील नानावटी ने कल कहा था कि वे पूरे प्रकरण की विडीयो फुटेज देखकर हैरान हैं। नानावटी इस बारे में अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को बोर्ड को सौंपेगें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: