HomeBusinessCorporate Corporate

अंबानी का निजी आर्ट कलेक्शन क्रिस्टी में

लंदन. अरबपति भारतीय उद्यमी अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी क्रिस्टी में करीब एक दर्जन कलाकृतियों को बेचकर अपने हार्मोनी आर्ट फाउंडेशन के लिए तकरीबन 81 करोड़ रुपए के फंड की उगाही करने की उम्मीद पाले हुए हैं। क्रिस्टी अंबानी परिवार के निजी कलेक्शन की 32 कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाने भी जा रहा है।

दुनिया के मशहूर नीलामघर क्रिस्टी ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा है कि क्रिस्टीज लंदन टीना और अनिल अंबानी के निजी कलेक्शन से चुनी हुई 32 कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाएगा जिसे लोग पहली बार 10 जून तक देख सकेंगे। इनमें एमएफ हुसैन, तैय्यब मेहता और एसएच रजा जैसे कलाकारों का सृजन शामिल है।

इस प्रदर्शनी के बाद क्रिस्टी में 11 जून को टीना अंबानी स्थापित संस्था हार्मोनी आर्ट फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई 12 कलाकृतियों की नीलामी की जाएगी। यह नीलामी बारक्लेज वैल्थ के सहयोग से होगी। इस नीलामी से करीब 1 लाख पाउंड की उगाही की उम्मीद है जिसे फाउंडेशन की भविष्य की गतिविधियों में खर्च किए जाने की योजना है।

टीना और अनिल अंबानी ने एक बयान में कहा है कि यह कलेक्शन सुंदरता और सृजन की ओर खिंचाव पैदा करने वाला है। क्रिस्टी में इसकी प्रदर्शनी खुशी और गर्व की बात है क्योंकि इससे उम्मीद की जा सकती है कि भारत की कला के विभिन्न आयाम और प्रगति को दुनिया के सामने लाया जा सकेगा।

नीलामी के लिए रखी जानी वाली मुख्य कलाकृतियों में शामिल हैं :

1. एमएफ हुसैन रचित बिना शीर्षक वाली कृति, जिसकी अनुमानित कीमत 12 से 18 हजार पाउंड है।

2. फ्रांसिस न्यूटन सोजा रचित बिना शीर्षक वाली 1956 की कृति, जिसकी अनुमानित कीमत 15 से 20 हजार पाउंड है।

3. नवजोत अल्ताफ द्वारा 2000 में निर्मित मूर्ति, जिसकी अनुमानित कीमत 18 से 20 हजार पाउंड है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: