Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

निदा फाजली पर मानहानि का वाद

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कमाल अमरोही की बेटी ने गीतकार निदा फाजली के खिलाफ मानहानि का वाद दायर किया है। एक उर्दू अखबार में एक महीने पहले निदा फाजली ने एक लेख में अमरोही को 'औरतबाज, खुदगर्ज और एहसान फरामोश' करार दिया था जिस पर अमरोही की बेटी ने आपत्ति ली है।

वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि अमरोही की बेटी रुखसार का मानना है कि यह बिल्कुल गलत बात है और बेइज्जती करने के इरादे से लिखा गया है इसलिए वाद दायर कर दिया गया है। रिजवान ने यह भी कहा कि वे निदा फाजली द्वारा अमरोही पर लिखे गए अन्य लेखों को भी देख रहे हैं कि कहीं कुछ और तो असम्माननीय नहीं लिखा गया है।

रिजवान ने कहा कि फाजली के लेख में लिखा गया है कि अमरोही को ब्रेक देने वाले सोहराब मोदी के साथ अमरोही ने बुरा व्यवहार किया। इस लेख में अमरोही को स्वकेंद्रित व्यक्ति के रूप में उकेरा गया है लेकिन फाजली को यह अधिकार किसने दिया कि वे कमाल अमरोही के खिलाफ लिखें।

रिजवान ने फाजली के लेख में अमरोही और उनकी पत्नी के रिश्तों के बारे में लिखे गए तथ्यों को भी गलत करार दिया है जिसमें फाजली ने लिखा है कि अमरोही बहुत खुदगर्ज थे और वे किसी की कद्र नहीं करते थे। बताया जा रहा है कि इस मामले की सुनवाई जून में हो सकती है।

गौरतलब है कि अमरोही ने Õका निर्देशन किया है जबकि निदा फाजली ने रजिया सुल्तान, सुर, यात्रा, इस रात की सुबह नहीं और सरफरोश जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: