bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

कब्जे हटाए तो गन तानी

झज्जर.जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से मंगलवार को शहर के रेवाड़ी रोड, रोहतक रोड और डाईवर्सन रोड पर अवैध निर्माण ढहाए गए। डीटीपी दस्ते की कार्रवाई के दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी मौजूद था। रेवाड़ी रोड पर अपने निर्माण को ढहता देख एक व्यक्ति उत्तेजित हो अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और जेसीबी चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए कार्रवाई बंद करने के लिए धमकाने लगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले बंदूक जब्त कर ली।

आरोपी हिरासत में

सिटी चौकी प्रभारी जय सिंह ने बताया कि डीटीपी दस्ते की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सुरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी के कब्जे से लाइसेंस व बंदूक भी पुलिस ने जब्त कर ली। आरोपी के हथियार का नवीनीकरण 2010 में होना था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीटीपी लता हुड्डा ने बताया कि जिन लोगों ने नियमों के खिलाफ निर्माण कर रखे थे। केवल उन्हीं लोगों के निर्माण ढहाए गए।

विभाग ने यह कार्रवाई कंट्रोल एरिया एक्ट के तहत की है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा में अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है।

जिन लोगों के निर्माण ढहाए गए है। उन्हें पहले नोटिस भी दिए जा चुके थे। किंतु लोगों ने अपने निर्माण नहीं हटाए। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों को हटाने के लिए विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। जिन लोगों ने सीएलयू नहीं ली हैं उनके निर्माण ढहाए गए। तोड़-फोड़ की कार्रवाई के दौरान होने वाला खर्च भी निर्माण करने वालों से वसूला जाएगा। तहसीलदार राज सिंह, सिटी चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

किसी की नहीं सुनी

डीटीपी दस्ता शहर में जिस भी रोड पर पहुंच रहा था। लोगों में हड़कंप मच रहा था। विभाग की कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने डीटीपी दस्ते को निर्माण तोड़ने के लिए नोटिस न मिलने की बात भी कही। किंतु भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दस्ते ने किसी की दलील नहीं सुनी और जेसीबी से लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण ढहाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: