मुंबई.
हरभजन श्रीसंथ थप्पड़ विवाद के विडियों फुटेज से एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इस विडियो के फुटेज देखने पर साफ होता है कि भज्जी ने जब श्रीसंथ को थप्पड़ मारा तो श्रीसंथ भी उसी अंदाज में जवाब देना चाहते थे लेकिन उनके टीम यानि पंजाब इल्वेन के खिलाड़ियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
विडियो से साफ पता चलता है कि श्रीसंथ ने थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठा लिया था लेकिन उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया।
विडियो में साफ पता चलता है कि हरभजन श्रीसंथ को एक बार थप्पड़ मारने के बाद रुके नहीं बल्कि दोबारा हाथ उठाया लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में मुंबई इंडियंस टीम के कोच लालचंद राजपूत भज्जी के ठीक पीछे खड़े थे लेकिन उन्होंने भज्जी को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।