मुंबई. हरभजन सिंह और श्रीसंथ थप्पड़ विवाद में नई खबर यह है कि हरभजन सिंह ने अपनी गलती मानते हुए बीसीसीआई को एक पत्र लिखकर एक और मौका मांगा है।
हरभजन सिंह ने बोर्ड को खत लिखा है और अपील की है कि उन पर कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से पहले उन्हें एक और मौका देने पर विचार किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे भविष्य में इस तरह का कोई काम नहीं करेंगे। हरभजन ने अपील में कहा है कि वे सबके सामने माफी मांगने के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल के मैच के बाद मुंबई इंडियंस के प्रभारी कप्तान हरभजन ने किंग्स 11 पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंथ को थप्पड़ मार दिया था। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के कारण हरभजन के कैरियर के खत्म होने की नौबत आ गई है। इसलिए भज्जी ने अब अपील की है हालांकि पहले भज्जी ने खुद कहा था कि वे अपनी गलती मानते हैं और सजा के लिए तैयार हैं, वे अपील नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
* थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से देना चाहते थे श्रीसंथ
* भज्जी पर लग सकता है 10 मैचों का प्रतिबंध
* टीवी पर मैच देख समय बिता रहे भज्जी
* भज्जी-श्रीसंथ मामले के फुटेज पर नानावटी हैरान
* आक्रामक रवैया नहीं छोड़ूगा:श्रीसंथ
* भज्जी, श्रीसंथ की पेशी शुक्रवार को
* भज्जी पर आजीवन प्रतिबंध लगे: रोवन
* होर्डिंग्स से भी हटाए गए भज्जी