पुणे. एक जैन मुनि ने कथित तौर पर एक बच्चे के साथ मंदिर परिसर में दुष्कर्म किया और उसके बाद वहां से भाग खड़ा हुआ।
पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय बच्चे के अभिभावकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बच्च 15 छात्रों के बैच के साथ धार्मिक गतिविधियों के लिए पाश्र्वनाथ मंदिर गया था। इसके बाद वहां मौजूद एक मुनि हंसदर्शन ने बच्चे से अपने पैरों पर मसाज करने के लिए कहा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्चे ने घर आकर अपने अभिभावकों को घटनाक्रम की जानकारी दी और उन्होंने वंदे मातरम संस्था से संपर्क किया। पुलिस ने कहा कि इसके बाद संस्था के सहयोग से उन्होंने एक शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मुनि मंदिर में नहीं है और बताया गया है कि वह भाग गया है।