HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

शमशान भूमि छीने जाने से मलेशियाई हिंदुओं में रोष

कुआलालंपुर. मलेशिया के पेराक राज्य के तूपाह इस्टेट में रहने वाले तमिल हिंदुओं ने शमशान भूमि को कृषि भूमि में परिवर्तित कर दिए जाने का विरोध किया है।

विरोध के लिए उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सहारा लिया। इस्टेट में रहने वाले एम. मरिमुथु ने दावा किया कि भारतीय समुदाय पिछले 90 सालों से इस भूमि का प्रयोग अपने लोगों के अंतिम संस्कार के लिए कर रहा था।

उन्होंने कहा कि कुछ गैरजिम्मेदार किस्म के लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया और उसके मालिकाना हक का दावा करने लगे।

समाचार पत्र ‘द स्टार’ ने एक अन्य निवासी एस.शिवा के हवाले से बताया कि मामला लगातार पिछली राज्य सरकार के ध्यान में लाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शिवा ने बताया कि यह मामला स्टेट असेंबली के सदस्य हमदान तालिब के ध्यान में लाया गया है और उन्होंने भारतीयों के प्रतिनिधि ए.लोगनाथन से इस पर ध्यान देने को कहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: