bhaskar Web English
HomeNewsNational National

चारधाम यात्रा शुरू

देहरादून. उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धामों में से तीन यमुनोत्री, गंगोत्री तथा केदारनाथ के कपाट बुधवार को परंपरागत विधि विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर केदारनाथ में लगभग पांच हजार यात्रियों ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। वहीं, बद्रीनाथ के कपाट नौ मई को खुलेंगे।

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट ने बताया कि बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक केदारनाथ के कपाट ठीक सुबह आठ बजे खोल दिए गए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री प्रकाश पंत भी मौजूद थे। केदारनाथ के साथ ही आज गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। उत्तरकाशी के भटवाडी के एसडीएम ढौंडियाल के अनुसार बुधवार दोपहर गंगोत्री के कपाट भी खुल गए।

इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री प्रकाश पंत भी मौजूद थे, जो बुधवार सुबह ही हेलीकाप्टर से केदारनाथ से गंगोत्री पहुंचे थे। आज प्रात: ही शीतकालीन पूजास्थल मुखवा से गंगाजी की मूर्ति गंगोत्री पहुंची। इस अवसर पर वहां लगभग दो हजार यात्री मौजूद थे, जिनमें अधिकतर स्थानीय लोग थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: