HomeBusinessCorporate Corporate

खाद्यान्न संकट से निबटने के लिए एडीबी देगा 5 अरब डालर

मनीला. एशियाई विकास बैंक एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आज कहा कि वह एशिया प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते खाद्यान्न संकट से सर्वाधिक प्रभावित देशों को पांच अरब डालर की राशि देने की योजना बना रहा है। बैंक द्वारा यह राशि इन देशों को इस संकट से निबटने के लिए दी जा रही है।

मनीला स्थित बैंक ने यह भी कहा कि वह 2009 तक कृषि कार्यो के लिए दिए जाने वाले ऋण को बढ़ाकर दो अरब डालर कर दिया जाएगा।

बैंक के अध्यक्ष हरुहिको कुरोदा ने मैड्रिड में बैंक की सालाना बैठक के दौरान इस मदद की घोषणा की।

कुरोदा ने कहा कि परिस्थितियों का तकाजा है कि सरकारें सर्वाधिक गरीब और संवेदनशील लोगों को लक्ष्य करते हुए जल्द कदम उठाएं, साथ ही वे क्षेत्र में जरूरी चीजों के वितरण और मुक्त व्यापार की नीति भी अपनाएं।

उन्होंने कहा कि इस मदद के बाद सरकारों पर से वित्तीय बोझ कम होगा और वे जरूरतमंद लोगों की मदद कर पाएंगी।

एशिया प्रशांत क्षेत्र के एक अरब से अधिक लोग बढ़ती खाद्यान्न कीमतों से बुरी तरह प्रभावित हैं। क्षेत्र के देशों के कुल खर्च का 60 फीसदी हिस्सा खाने-पीने में खर्च हो रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: