HomeBusinessCorporate Corporate

पर्यटन में भारत और चीन होंगे वैश्विक खिलाड़ी

सिडनी. आने वाले दिनों में भारत और चीन जैसे देशों में पर्यटन के क्षेत्र में भारी विस्तार की संभावना है।

‘आस्ट्रेलियन स्कूल ऑफ बिजनेस’ (एएसबी) और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स’ (यूएनएसडब्ल्यु) के शोधकर्ताओं द्वारा इस बात का खुलासा किया गया है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि उपभोक्ताओं की बदलती इच्छा और पर्यावरण को लेकर उनकी चिंता के कारण 2020 तक पर्यटन के क्षेत्रों में भी बदलाव की संभावना है।

एएसबी की शोधकर्ता लैरी डवायर के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के दौरान पाया गया कि उपभोक्ताओं की रुचियों में परिवर्तन और उनकी पर्यावरण संबंधी चिंताएं ही उस समय पर्यटन को निर्धारित करने वाले कारक होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट की नई तकनीक जहां एक ओर उपभोक्ताओं की शक्ति में इजाफा करेगी वहीं आतंकवाद का खतरा भी बढ़ेगा।

लरी ने बताया कि भारत और चीन को पर्यटन के क्षेत्र में अपने आप को तैयार करने के लिए कुछ रणनीतियों के अंतर्गत काम करने होंगे, जिससे पर्यटक अधिक से अधिक इन देशों की तरफ आकर्षित हो सकें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: