HomeNewsInternational International

म्यांमार का अमेरिकी मदद लेने से इनकार

वाशिंगटन/यांगूनसमुद्री तूफान ‘नरगिस’ से बुरी तरह प्रभावित हुए म्यांमार ने अमेरिकी मदद लेने से इनकार कर दिया है। म्यांमार की सैन्य सरकार को डर है कि कहीं यह मदद उसकी सत्ता के लिए खतरा न बन जाए। इस बीच, एक अनुमान के मुताबिक तूफान के कारण 80,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

तूफान से हुए विनाश के कारण म्यांमार को मदद की सख्त जरूरत है, लेकिन सैन्य शासक अमेरिका से किसी तरह की मदद लेने अथवा अमेरिकी सेना को देश में आने की अनुमति देने में हिचक रहे हैं। उन्हें आशंका है कि राहत व बचाव में बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय भागीदारी से देश में लोकतंत्र बहाली आंदोलन को बल मिलेगा और सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन फिर शुरू हो जाएंगे।

इंतजार में जहाज : राहत सामग्री से लदे अमेरिकी नौसेना के दो जहाज म्यांमार के निकट पहुंच चुके हैं, जिन्हें म्यांमार सरकार की अनुमति का इंतजार हैं।

यूएन ने शुरू किया अभियान :

तूफान पीड़ितों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने राहत अभियान शुरू कर दिया है। यूएन के अनुसार तूफान प्रभावित इलाकों से संपर्क बनाने में हफ्तों लग सकते हैं। यांगून में सेना के साथ बौद्ध भिक्षु भी राहत कार्यो में लगे हैं।

पत्रकार को देश से बाहर किया

बीबीसी के लिए काम करने वाले पत्रकार एंड्र्यू हर्ा्िडग को म्यांमार से बाहर कर दिया गया है। न्यू लाइट ऑफ म्यांमार अखबार ने बताया कि वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के कारण पत्रकार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

भारत का ऑपरेशन सहायतानई दिल्ली भारत ने म्यांमार में बुधवार को ऑपरेशन सहायता शुरू कर दिया है। वायुसेना के दो विमानों से तूफान प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इसके साथ ही दवाएं, कपड़े, टेंट आदि से भरे नौसेना के दो जहाज यांगून पहुंच चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: