HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मौसम का मिजाज बदला, झाबुआ में जोरदार बारिश

भोपालमध्यप्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से अनेक स्थानों पर तापमान में मामूली गिरावट भी आई है। राज्य के झाबुआ जिले में बुधवार को करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई, जबकि उत्तरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर तथा चंबल संभागों में हल्की वर्षा हुई।

मौसम के बदले तेवरों से राज्य के अनेक हिस्सों में तापमान ४क् डिग्री से नीचे पहुंच गया है जिससे गत दिनों पड़ी तेज गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। सर्वाधिक तापमान ४३ डिग्री सेल्सियस सीधी में तथा राज्य के अन्य हिस्सों में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम मध्यप्रदेश और गुजरात के उपरी क्षेत्र में द्रोणिकाएं बनी है जिससे मौसम में बदलाव आया है। इसके असर से आगामी चौबीस घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्‍जौन संभागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

झाबुआ से मिली सूचना के अनुसार वहां सुबह घने बादल छा गए और करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: