News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior शिवपुरीकरैरा क्षेत्र की पेयजल समस्या हल करने के लिए कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने पेयजल परिरक्षण अधिनियम की शक्तियों का उपयोग करते हुए करैरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आनेवाले 25 जल स्त्रोतों का अधिग्रहण किया है इनमें ट्यूबवेल व कुएं शामिल हैं । यह अधिग्रहण आगामी 30 जून तक जारी रहेगा।
कलेक्टर ने बताया कि करैरा जनपद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की ओर से पंचायत में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नलकूप, कुआं अधिग्रहण करने के लिए दिए गए प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न गांवों के 25जल स्त्रोंतो का अधिग्रहण किया है ।
अधिग्रहित किए गए नलकूपों में अमोला के सरमन महते, मनीराम शिवहरे छोटे लाल शिवहरे के नलकूपों का अधिग्रहण किया गया है। वहीं सलैया करैरा के लखन सिंह लोधी, नाथूराम पुरहार के कुए एवं ल्लिारपुर के खुमान पाल,कोमल सिंह लोधी एवं तेज सिंह के कुओं का अधिग्रहण किया गया है ।
इसी प्रकार धवारा के पदम सिंह गुर्जर, कुम्हरौआ के रामप्रसाद लोधी, नारही के उदय सिंह ठाकुर,आवास के महादेव याव, मछावली के सियाशरण लोधी , दिनारा के मुनब्बर खां, रामेश्वर गुप्त एवं किशोरीलाल गुप्ता के कुओं का अधिग्रहण किया गया है। साथ ही डामरौनकलां के सूरज राय,थनरा के रामनिवास एवं मंगल सिंह, काली पहाड़ी के काशीराम यादव के कुएं का अधिग्रहण किया गया है। जिलाधीश श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इन कुओं का अधिग्रहण आगामी 30 जून तक अमल में रहेगा।