News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior शिवपुरीसमाधान आनलाइन में मंगलवार की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान ने समाधान आनलाइन में कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर शिवपुरी मनीष श्रीवास्तव से कहा कि किसानो के समर्थन मूल्य के गेहूं का भुगतान समय पर किया जाए, उनका गेहूं औने-पौने दामों में नहीं बिकना चाहिए।
सीएम ने साथ ही निर्देश दिए कि जिले के करैरा के सहकारिता विभाग में उप-अंकेक्षक के पद पर रहे मनोज कुमार शर्मा के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने आनलाइन में सीएम को बताया कि आवेदक मनोज कुमार पुत्र मदनलाल शर्मा जिले के करैरा में उप-अंकेक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने बताया कि श्री शर्मा 4 जून 1991 को अचानक लापता हो गए थे, इसलिए इस प्रकरण का निराकरण सहकारिता आयुक्त द्वारा किया जा रहा है ।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि साक्ष्य अधिनियम की धारा 108 को ध्यान में रखते हुए एफआईआर से सात साल की अवधि पूरी हो जाने की दशा में उक्त कर्मचारी लापता मानते हुए उसके सभी देयकों का भुगतान किए जाने के निर्देश हैं, इसलिए यह मामला अनुकंपा नियुक्ति का बनता है।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आनलाइन में कहा कि जिले के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजने का क्रियान्वय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की डच्यूटी लगाकर एक अभियान के रूप में खाद्यान्न वितरण का काम प्रत्येक माह की 21 से 30 तारीख तक किया जा रहा है इसे नियमित रखा जाए ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुरक्षा योजना के पंजीयन की गति बढ़ाई जाए। इसके लिए अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। आनलाइन कार्यक्रम में जिले के एनआईसी केन्द्र पर पुलिस अधीक्षक जीसी शर्मा, जिलापंचायत के सीईओ आरके मिश्रा, एनआईसी प्रभारी और संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।