HomeNewsInternational International

बीबीसी पर नेकेड रियलिटी शो की तैयारी!

लंदन.रूस के एक न्यूज चैनल पर न्यूज रीडर द्वारा कपड़े उतारने के प्रयोग के बाद अब बीबीसी का युवाओं से संबंधी चैनल ऐसा रियलिटी शो शुरू करने जा रहा है, जिसमें लोगों से अपने कार्यस्थल पर निर्वस्त्र आने के लिए कहा जाएगा।

चैनल के मुताबिक शो का उद्देश्य निर्वस्त्रता, शरीर की छवि और ऑफिस के पदानुक्रम में कपड़ों की भूमिका पर लोगों के नजरिए की पड़ताल करना है। ‘बीबीसी थ्री’ के रियलिटी शो के शुरुआती एपिसोड ‘नेकेड ऑफिस’ में कैमरा कपड़ों में सजे-धजे कर्मचारियों का पीछा करेगा और नग्नता के बारे में उनके दृष्टिकोण को भांपने की कोशिश करेगा।

कुछ लोगों को निर्वस्त्र आने को कहा जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र रहने में वे कितने सहज रह पाते हैं। शो के अगले चरण के एपिसोड में चैनल अपने कर्मचारियों को ‘ नो क्लॉथ’ इवेंट ‘नेकेड फ्रायडे’ में भाग लेने को कहेगा।

बीबीसी रेडियो के लिए लोकप्रिय कार्यक्रम ‘नेकेड साइंटिस्ट’ बनाने वाले कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्रिस स्मिथ कहते हैं, ‘कपड़ों पर आप जो खर्च करते हैं, वह यह बताता है कि आप कैरियर में कितना अच्छा काम कर रहे हैं और ऑफिस हायरार्की में आपकी क्या स्थिति है।’

हालांकि स्मिथ ने स्वीकार किया कि इन दिनों लोगों की प्रवृत्ति अनौपचारिक वस्त्र पहनने की है और वस्त्रों से जुड़ी हायरार्की की अवधारणा खत्म होती जा रही है। इसके बावजूद उनका कहना है कि इंटरव्यू में प्रतियोगी के जूतों की चमक को यह जानने के लिए देखा जाता है कि वह जॉब प्राप्त करने के प्रति कितना गंभीर है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: