आरोन(गुना)आरोन क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और ६२ घायल हो गए। घायलों में १२ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी आरोन अस्पताल में भर्ती हैं।
एसडीओपी राघौगढ़ एपी सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे बस क्रमांक एमपी ४क् एफ क्१२१आरोन से लटेरी के लिए रवाना हुई थी, जो छह किलोमीटर दूरी पर रिजौदा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और नाले में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर शराब पिए हुए था।
घटना की गंभीरता को भांपकर ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए। घटना में दिलीप पुत्र श्यामलाल साहू निवासी बापचा विदिशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ५६ लोग घायल हो गए। इनमें से आठ घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया, जिनमें से इलियास पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी लटेरी और भुजबल सिंह पुत्र दौलत सिंह निवासी मूंडरा आरोन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गंभीर घायलों में खलील पुत्र अब्दुल करीम, सलीम पुत्र इब्राहिम निवासी उनारसीकलां, सूरजभान पुत्र लालराम यादव, धमेर्ंद्र पुत्र देशराजसिंह यादव निवासी अमाई, देवेंद्र पुत्र रामप्रसाद मालवीय, ईश्वरचंद दीवान निवासी लटेरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में ज्यादातर विदिशा जिले के हैं।
वहीं दूसरी घटना में आरोन के नठाई-भौंरा गांव से लटेरी टीका लेकर जा रही जीप बरखेड़ा के पास पलट गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। एसडीओपी एपी सिंह ने बताया कि नठाई-भौंरा गांव से जीप क्रमांक एमपी क्८ एफ ९५२ में सवार लोग टीका लेकर लटेरी जिला विदिशा जा रहे थे। तहसील मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर जीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना में छोटेलाल पुत्र काशीराम शिवहरे और फरीदा पुत्री नसरुद्दीन निवासी नठाई-भौंरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में घायल नब्बी खां पुत्र मोइन खां, शब्बीर खां पुत्र चांद खां, शहजाद खां पुत्र मौजम खां, छोटे खां पुत्र मम्मद खां, रहीमुद्दीन खां पुत्र मौजम खां, सादिल पुत्र सलीम खां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कलेक्टर डॉ. जीके सारस्वत, एसडीएम टीआर कोष्टा और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, टीआई एसएस तोमर मौके पर पहुंचे।