Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood लखनऊ
बाराबंकी जिले के दौलतपुर गांव में ऐश्वर्या कन्या महाविद्यालय के निर्माण के लिए कृषि भूमि का उपयोग बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया गया है। इसके लिए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के मुख्तारआम विनय शुक्ला को सोमवार को खूब पापड़ बेलने पड़े। दरअसल, राजस्व गड़बड़ी के मामले में बिग बी का नाम आने के कारण बाराबंकी जिला कार्यालय के सरकारी कर्मचारी यह काम अपने हाथ में नहीं लेना चाहते हैं।
शुक्ला ने एसडीएम कार्यालय के पेशकार को प्रार्थना पत्र सौंपा। कॉलेज का निर्माण शुरू करने के पहले भू उपयोग बदलने की जरूरत है। फतेहपुर के एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ‘गैर कृषि भूमि घोषित करने के पहले नोटिस जारी कर आपत्ति मांगी जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति आपत्ति नहीं करता है तो भूमि को गैर कृषि घोषित कर दिया जाएगा।’
पूरा नहीं हुआ है जया का वादा :
बिग बी के पुरखो के गांव बाबू पट्टी के लोगों को वहां स्कूल खोले जाने का इंतजार है। जया बच्चन ने मार्च 2005 में प्रतापगढ़ के बाबू पट्टी में अपने ससुर दिवंगत हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बने पुस्तकालय के लोकार्पण के समय इसका वादा किया था।