HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

सुखबीर को सैल्यूट मारते रहे अफसर

जालंधर.जालंधर जिले की अफसरशाही ने बुधवार को चुनाव आयोग के निर्देशों का जमकर मजाक उड़ाया। आला प्रशासनिक अधिकारी दो दिन से होटल रेडीसन में न केवल शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल की आवभगत में जुटे रहे, बल्कि उनके ‘ऑर्डर’ पर ‘यस सर, यस सर’ की रट भी लगाते रहे।

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के चलते प्रदेश में कोड ऑफ कंडक्ट लागू है। इस कारण जिला अधिकारी (सिविल एवं पुलिस) किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता या फिर प्रतिनिधि से नहीं मिल सकते। हालांकि इस बात से अधिकारी भलिभांति परिचित थे और पूछने पर यही तर्क देते रहे कि ‘रेडीसन’ एक होटल है और उसमें कोई भी खाने-पीने के लिए कभी भी जा सकता है।

जूनियर्स को भी भेजा

जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी अकेले सुखबीर बादल से मिलने नहीं गए, वे अपने अधीनस्थ अफसरों को भी साथ ले गए। कई जूनियर अफसरों ने जब चुनाव आयोग के निर्देशों का हवाला दिया तो आगे से जवाब मिला, ‘निजी गाड़ियों में बचते-बचाते चले जाओ’।

रेडीसन पहुंचने वालों में डीसी अजीत सिंह पन्नू, एसएसपी अर्पित शुक्ला, आईएएस सोमप्रकाश, एसपी डॉ.एस.के कालिया समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: