HomeNewsNational National

‘नकली नहीं है लड़ाई’

नई दिल्लीदेश के पहले वल्र्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली का दावा है कि रिंग में उनकी विरोधी पहलवानों के साथ मुठभेड़ ‘नकली’ नहीं होती। खली ने कहा कि यह लड़ाई वास्तविक होती है और हर रेसलर जीत हासिल करना चाहता है। सात फीट, तीन इंच लंबे खली बुधवार को यहां पत्रकारों से रू-ब-रू हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘आप टीवी पर जो देखते हैं, वह वास्तविक होता है। कई बार रेसलर को गंभीर चोट लगती है और मौत भी हो जाती है। मीडिया या कैमरे के कमाल से उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता है।’ गौरतलब है कि एक टीवी चैनल ने दावा किया था कि खली की मुठभेड़ नकली होती है।

खली को भारत में अपनी लोकप्रियता और प्रशंसकों की भीड़ देख कर सुखद आश्चर्य है। उन्होंने कहा, ‘जहां क्रिकेट और फिल्म सितारों को ही प्रचार मिलता हो, उस देश में मेरे इतने प्रशंसक हैं, इसका मुझे अंदाजा नहीं था।’ खली ने सचिन तेंडुलकर से भेंट का जिक्र करते हुए बताया कि सचिन ने उन्हें आईपीएल के मैच में आमंत्रित किया है।

हालांकि यहां उनका व्यस्त कार्यक्रम है, फिर भी सचिन के न्यौते को देखते हुए वह कुछ समय क्रिकेट मैदान की जंग देखने के लिए अवश्य निकालेंगे। सचिन ने अपने बेटे अजरुन के आग्रह पर खली से मुलाकात की थी। खली ने कहा, यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि उन्हें समुचित प्रशिक्षण मिले, तो देश से कई रेसलर आगे आ सकते हैं।

दो हजार लेकर गए थे अमेरिका :

खली ने बताया कि जब वे देश छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हुए थे तो उनके पास सिर्फ दो हजार रुपए थे। बेगाने देश में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उसके बाद वे डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़ गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: