News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. सेक्रेट हार्ट स्कूल की स्टूडेंट अरुणिमा गोयल ने चंडीगढ़ वुमन चेस टूर्नामेंट में 3.5 पॉइंट हासिल करते हुए खिताबी जीत हासिल की। सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44 में आयोजित टूर्नामेंट में अरुणिमा ने टाई ब्रेकर में श्वेता से यह मुकाबला जीता। श्वेता 3.5 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रही। सेंट कबीर की श्रृष्टि जैन 3 पॉइंट के साथ तीसरे और कौमुदी 2.5 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर रही।
इन चारों खिलाड़ियों का चयन कालीकट में होने वाली 35वीं वुमन बी चेस टूर्नामेंट के लिए कर लिया गया है। विजेता खिलाड़ियों को चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के प्रेजीडेंट ए.पी सक्सेना ने प्राइज बांटे। परिणाम- 3.5 पॉइंट- अरुणिमा गोयल, श्वेता, 3 पॉइंट- श्रष्टि जैन, 2.5 पॉइंट- कौमुदी, 2 पॉइंट- सिमरनजीत कौर, जैसमीन कौर, कशिश, रीता, 1.5 पॉइंट- रजनी, 1. पॉइंट- रिशु राठी, रवनीत कौर, शून्य पॉइंट- शरनजीत कौर।