HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पीयू के स्विमिंग पूल में डूबा स्टूडेंट

चंडीगढ़पीयू में स्विमिंग पूल के सुरक्षा इंतजाम कितने दुरुस्त हैं, इसका पता बुधवार शाम इसमें हुई एक घटना से चला। इस स्विमिंग पूल में बुधवार शाम को पीयू का ही एक स्टूडेंट डूब गया, लेकिन उसे बाहर निकालने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं थे। यहां तक कि स्विमिंग पूल में डूबे इस स्टूडेंट को पानी से तब निकाला गया जब वह बेहोश हो चुका था। उसे गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल-16 में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) के फस्र्ट ईयर का मोहित पूल में स्विमिंग कर रहा था। एकाएक उसे चक्कर आ गया और वह पानी में डूबने लगा। करीब 5.30 बजे हुई इस घटना के वक्त स्विमिंग पूल में कम ही लोग थे। स्टूडेंट की आवाज सुनकर पहले तो कोई नहीं आया, लेकिन थोड़ी देर बाद आसपास के कुछ स्टूडेंट्स और वहां तैनात सिक्योरिटी स्टाफ ने मोहित को पानी से निकाला। तब तक मोहित बेहोश हो चुका था।

इस दौरान पीयू हेल्थ सेंटर से पीयू के डॉक्टर भी वहां पहुंच गए। इसके बाद मोहित को फौरन जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मोहित पंचकूला के 5 सेक्टर का रहने वाला है। मोहित के पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि मोहित को तैरना आता है और वह पानी में चक्कर आने की वजह से डूबा। बाद में पीयू अधिकारी भी जीएमएसएच-16 पहुंचे।

नहीं है पुख्ता प्रबंधपीयू के स्विमिंग पूल में सुरक्षा प्रबंध भी पूरे नहीं हैं। यहां पर पूल में लाइफ सेविंग जैकेट और दूसरा सामान भी कम है। यहीं नहीं, पूरे स्विमिंग पूल के लिए सिर्फ एक ही कोच है।

पीयू में सुरक्षा प्रबंध पूरे हैं। इस स्टूडेंट को पहले भी वर्ा्िनग दी गई थी कि गहरे पानी में न जाए, लेकिन फिर भी वह गहरे पानी में गया पर उसके डूबते ही लाइफ गार्ड विनोद कुमार ने उसे बाहर निकाला। एहतियात के तौर पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

-प्रो. नवल किशोर, डायरेक्टर स्पोर्ट्स एंड डीएसडब्ल्यू, पीयू





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: