HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अब कमेटी करेगी प्रयास

अमृतसरजिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में सीटों को लेकर अकाली-भाजपा गठबंधन में चल रहे टकराव का कुछ हद तक समाधान हो गया है। अभी भी कई ऐसी सीटें हैं जिन्हें लेकर गठबंधन के बीच बात नहीं बन रही है।

शेष बच रही विवादित सीटों पर तालमेल अंजाम देने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार दलजीत सिंह चीमा और स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। भाजपा प्रदेश महासचिव कमल शर्मा को कमेटी का सहयोग करने को कहा गया है। कमेटी एक-दो दिनों में सहमति बनाने का प्रयास करेगी। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद और पंचायत समिति की कई सीटों पर अकाली दल और भाजपा के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। जिला परिषद की 30 से 35 सीटों पर विवाद बना हुआ है। पंचायत समिति की 150 से 200 सीटों पर आपसी टकराव से नुकसान की आशंका है। सीटों पर तालमेल के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के विफल रहने के बाद भाजपा दिग्गजों को मुख्यमंत्री बादल से दो टूक बात करनी पड़ी। सीनियर बादल ने भाजपा की बात सुनने के बाद टकराव निपटाने का रास्ता साफ कर दिया।

देर रात हुई बादल-पुंज बैठक

सीटों के टकराव को लेकर मुख्यमंत्री बादल और भाजपा के प्रदेश प्रभारी बलबीर पुंज की मंगलवार देर रात ओसीएम मिल में बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेताओं ने सुखबीर के अड़ियल रवैये को दुखद बताया और गठबंधन धर्म का हवाला दिया। अंत समय तक सीटों को लेकर अकाली दल भाजपा में यथास्थिति बनी रही। विवाद सुलझाने के लिए गठबंधन के दोनों सहयोगियों को दो सदस्यीय कमेटी बनानी पड़ी। बैठक में सीएम के राजनीतिक सचिव दलजीत सिंह चीमा, स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी, प्रदेश महासचिव कमल शर्मा, बलराम दासजी टंडन मौजूद थे।

अकाली-भाजपा गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है। जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटों पर तालमेल के अभाव में जो विवाद है, उसे एक-दो दिनों में निपटा लिया जाएगा।

-प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री।

सीटों पर विवाद सुलझाने के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को जालंधर में भी इसी संदर्भ में बैठक हुई है। उम्मीद है, एक आध दिन में मामले का हल निकल जाएगा।

कमल शर्मा, प्रदेश महासचिव भाजपा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: