HomeNewsInternational International

म्यांमार पर मदद लेने का दबाव बढ़ा

यांगून. नरगिस तूफान के कहर झेल रहे म्यांमार की सैन्य सरकार पर मदद लेने के लिए अपने बॉर्डर खोलने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

अमेरिका ने भारत, चीन, थाईलैंड और इंडोनेशिया से अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर म्यांमार पर मदद लेने के लिए दबाव बनाने की बात कही है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता सीन मैककोर्मक ने बुधवार वॉशिंगटन में कहा कि हमने म्यांमार के पड़ोसी देशों से कहा है कि वे किसी भी तरह सैन्य सरकार को बाहरी मदद लेने के लिए राजी करें। अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने म्यांमार की सैन्य सरकार से तूफान पीड़ितों के लिए बाहरी मदद लेने का आग्रह करते हुए कहा है कि इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: