HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पारा गिरा,मौसम में ठंडक

अजमेर. जिले में एक दिन पहले हुई बारिश और अंधड़ के कारण बुधवार को मौसम ठंडा हो गया है। बारिश से रात के तापमान में 6.4 डिग्री सेसिल्यस की गिरावट दर्ज की गई। जिले में बीती रात 4.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मंगलवार आधी रात के बाद मौसम अचानक बदला और लगभग एक घंटा तक बारिश हुई जिससे सड़को पर तेज धारा बह निकली। रेलवे स्टेशन के पास रोड साईड लगे ट्रैफिक पुलिस के साईन बोर्ड धाराशायी हो गए।

बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। रात की बरसात के कारण मौसम में ठंडक हो गई, लेकिन दोपहर होते -होते गर्मी का असर शुरू हो गया और उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अंधड़ और बारिश का दौर बना हुआ है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री से गिर कर 35.6 और न्यूनतम 26.4 से गिर कर 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह वातावरण में 51 प्रतिशत और शाम को 28 प्रतिशत आर्द्रता बनी हुई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: