HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

गंदा पानी, अब पाबंदी

पुष्कर.water पुष्कर सरोवर में अब टच्यूबवैल से गंदा पानी नहीं छोड़ा जाएगा। जलदाय विभाग ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजू दादलानी ने बताया कि सिटी सप्लाई एवं ब्रrाघाट के टच्यूबवैल के वॉल एक साथ खोल दिए जाने से सोमवती अमावस्या को गंदा पानी सरोवर तक पहुंचा, लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं हो, इसके लिए सिटी सप्लाई एवं टच्यूबवैल का सिस्टम अलग-अलग कर दिया है।

संबंधित कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई है। मालूम हो कि सोमवती अमावस्या को ब्रrा घाट पर लगे टच्यूबवैल से जलदाय विभाग ने करीब तीन घंटे तक सरोवर में गंदा पानी छोड़ा। ‘भास्कर’ मामला उजागर होने के बाद विभाग हरकत में आया और सिस्टम ही बदल दिया।

आहत हुईं भावनाएं
पुष्कर सरोवर में जलदाय विभाग द्वारा दो दिन पूर्व छोड़े गए गंदे पानी को लेकर पुरोहित, यात्री काफी नाराज हैं। वे चाहते हैं कि सरोवर के जल को प्रदूषित होने से रोका जाना चाहिए तथा सरोवर का पानी हमेशा स्वच्छ रहे, इसके लिए कारगर कदम उठाए जाने चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: