बेंगलुरु.
ग्लास्को बम विस्फोट के मुख्य आरोपी कफील अहमद के भाई सबील अहमद आज सुबह भारत आ गए है। उन्हें ब्रिटेन से निर्वासित किया गया है। गौरतलब है कि सबील अहमद ने स्वीकार किया था कि 30 जून 2007 को ब्रिटेन के ग्लासको एयरपोर्ट पर हुए विस्फोट की योजना की जानकारी उसे पहले से ही थी। उनपर यह योजना छुपाने का आरोप था।
सबील अबमद आज सुबह दो ब्रिटीश मेट्रोपोलिटन पुलिस के साथ में भारत पहुंचे। यहां पहुंचते ही सबील मीडिया से बचते हुए एयरपोर्ट के पीछे की गेट से निकल गए।
मीडिया जब सबील के घर पहुंची तब भी वे बात करने के लिए तैयार नहीं । सबील की मां डॉ. जाकिया अहमद ने बताया कि मैं उन्हें मीडिया के बात करने के लिए राजी करने की कोशिश करेगीं लेकिन फिलहाल ऐसा मुमकिन नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले महीने लंदन की अदावत ने कहा था कि कफील अहमद ने हमला करने के पहले की इस बात की पूरी जानकारी ईमेल के जरीए सबील अहमद को दी थी।अदालत ने कहा कि ट्रायल के दौरान ही सबील के सजा की अवधि काट ली है इसलिए उन्हें भारत भेजा देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सबील अहमद को 30 जून 2007 को गिरफ्तार किया गया था।