जयपुर. शिप्रापथ थाना पुलिस ने मंगलवार रात एक मकान में दबिश देकर 50 लाख का क्रिकेट का सट्टा पकड़ कर बाप-बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हो गए। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाख रुपए नकद, 49 लाख की पर्चियां, दो टीवी, एक कंप्यूटर, डिश, 7 मोबाइल, 3 टेलीफोन, एक मॉनीटर बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महावीर प्रसाद (45) तथा उसका बेटा आशीष अग्रवाल (23) बजाज नगर इलाके के शक्ति नगर के रहने वाले हैं। फरार आरोपी अरुण जैन गायत्री नगर टोंक रोड तथा अशोक कुमार जैन रामद्वारा कॉलोनी महावीर नगर के रहने वाले हैं।
पुलिस को मंगलवार रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि महारानी फार्म स्थित गायत्री नगर मकान नंबर 200 ए में आईपीएल मैच के तहत सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो दो आरोपी फरार हो गए, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।