नई दिल्ली.अमेरिका- भारत परमाणु समझौता ठप पड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि असैनिक परमाणु करार पर वार्ता जारी रहने तक उनकी उम्मीदें कायम हैं।
प्रधानमंत्री सिंह ने एनडील नाकाम होने की मीडिया की अटकलों के जवाब में कहा कि भारत और अमेरिकी परमाणु करार को लेकर उन्हें अभी भी उम्मीदें हैं। जब तक इस करार पर वार्ता जारी है उन्हें इसके अमल की पूरी उम्मीद है।