HomeSportsCricket Cricket

कप्तानी छोड़ना चाहते है द्रविड़

बंगलरु. आईपीएल का दबाव झेलना हर किसी से बस की बात नहीं है। फिलहाल राहुल द्रविड़ की हालत देखकर तो ऐसा ही लगता है। लगातार हार और टीम मालिक के बढ़ते दबाव को राहुल द्रविड़ झेल नहीं पा रहे है। खबर है कि राहुल द्रविड़ ने रॉयल्स चैंलेजर के मालिक विजय मालया के सामने कप्तानी छोड़ने का प्रस्ताव रख दिया। उन्होंने अपनी जगह मार्क बाउचर का नाम सुझाया है लेकिन फिलहाल द्रविड़ के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स टीम का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में काफी खराब रहा है। टीम आईपीएल में अब तक खेले गए सात में से पांच मैच हार चुकी है। इसी बात से खफा विजय माल्या ने एक दिन पहले टीम के सीईओ चारू शर्मा की छुट्टी कर चुके हैं।

राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स की कमान छोड़ने की पेशकश कर सबको चौंका दिया है। हालांकि, बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स की टीम चयन को लेकर टूर्नामेंट की शुरुआत से ही सवाल उठाए जा रहे हैं। आलोचना कर रहे लोगों का मानना है कि जिन खिलाड़ियों को वन डे के काबिल नहीं समझा जाता, उन्हें बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स ने टी-20 में खिलाने का फैसला किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: