HomeNewsRajasthanKota Kota

प्रेमिका नहीं, दुनिया छोड़ दी

कोटा. परिजनों द्वारा प्रेम संबंध तोड़ने को लेकर दबाव बनाने पर नाराज युवक ने प्रेमिका को छोड़ने की जगह दुनिया छोड़ने को बेहतर समझा। पुलिस के अनुसार इस बात पर घर से झगड़ा कर कोटा आए अडलिया गांव निवासी नंदकिशोर (24) पुत्र छोटूलाल ने बुधवार को चंबल गार्डन में जहर खा लिया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार नंदकिशोर के एक युवती प्रेम संबंध थे, लेकिन परिजन कहीं और शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे। नंदकिशोर मंगलवार को ही परिवार से झगड़ा करके कोटा आया था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने नंदकिशोर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घर से झगड़ा कर निकले नंदकिशोर को मनाने के लिए उसका पिता छोटूलाल भी कोटा आया लेकिन उसे क्या पता था कि छोटी बात को नंदकिशोर दिल से लगा लेगा।

युवक ने होटल में फांसी लगाई
बूंदी रोड पर स्थित एक होटल में बुधवार को एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। खाईरोड निवासी 23 वर्षीय गिरीश खत्री सुबह 5 बजे सैर की कहकर निकला। वह सीधा बूंदी रोड स्थित ढोला मारू रिसोर्ट में पहुंचा वहां उसने अपना नाम राज खत्री अजमेर निवासी बताते हुए कमरा लिया। सुबह से कमरे में घुसा और दिनभर बाहर नहीं निकला।

शाम को वेटर ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर उसने कमरे के पीछे से खिड़की में जाकर देखा तो गिरीश को पंखे से लटका पाया। इस पर तत्काल कुन्हाड़ी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। उसकी तलाशी लेने पर सुसाइड नोट मिला।

उसके आधार पर उसकी पहचान हो सकी और परिजनों को सूचना दी। सीआई मोटाराम बेनीवाल ने बताया कि फिलहाल परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में नहीं बता सके। गिरीश ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह स्वयं की मर्जी से सुसाइड कर रहा है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मम्मी पापा मुझे माफ करना।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: