HomeNewsRajasthanKota Kota

एआईपीएमटी मुख्य परीक्षा 11 को

कोटा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की आल इंडिया प्री-मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (एआईपीएमटी) का मुख्य पेपर 11 मई को होगा। अप्रैल में हुई प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल रहे करीब 22 हजार छात्र इसमें शामिल होंगे।

पेपर दो पारियों में सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर में 1 से 3 बजे तक होंगे। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को 95 प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। एलेन कैरियर इंस्टीट्यूट के बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि इसमें नॉलेज से ज्यादा प्रजेंटेशन पर ध्यान देना चाहिए।

दोनों पेपर में समय प्रबंधन और एक्यूरेसी स्किल को परखा जाएगा। पिछले 4 वर्र्षो से एआईपीएमटी में अधिकतम कटऑफ 45.75 फीसदी और न्यूनतम कटऑफ 41.55 फीसदी रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: