नई दिल्ली. बढ़ती मंहगाई दर से परेशान सरकार ने आखिरकार काफी दिनों के जद्दोजहद के बाद चार चीजों के वायदा बाजार पर रोक लगा दिया है। सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए चना, सोया, आलू और रबर के वायदा बाजार पर चार महीने के लिए प्रतिबंध लगाया है।
सरकार ने बढ़ते दाम पर लगाम लगाने के लिए इन चीजों के वायदा पर प्रतिबंध लगाया है। गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने गेहूं, चावल और तुअर दाल के वायदा बाजार पर प्रतिबंध लगा चुकी है। सरकार के प्रतिबंध की वजह के इन चीजों के दामों में कोई कमी नहीं आई थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि वायदा बाजार पर रोक लगाने से मंहगाई कम होगी ऐसा कहना बहुत मुश्किल है लेकिन इस फैसले का बुरा असर किसानों पर पड़ेगा।