HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

आकाशीय बिजली गिरी दो मरे

सरदारशहर. आकाशीय बिजली गिरने से मंगलवार को एक बालिका सहित दो जनों की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कई लोग हताहत भी हुए है। जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम ढाणी राणासर की रोही में अपने खेत के झोपड़े में बठे दिलीप पुत्र सजूराम मेघवाल (21) की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना शिमला गांव की है।

यहां परमसिंह के घर उसकी दोहती ग्रीष्मावकाश की छुट्टियों में आई हुई थी, जिसकी अचाकन बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई एवं बालिका की (12) बताई जा रही है।

गाजुसर गांव में सांवतराम पुत्र छोगा राम भांभु का मकान पर बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी पत्नी घायल हो गई। इसी गांव के रोही में पूरणाराम पुत्र लेखाराम सारण का लड़का खेत मे अपनी ऊंटनी को चरा रहा था कि बिजली गिरने से ऊंटनी की मौके पर ही मौत हो गई और लड़का भगवानाराम (12) घायल हो गया।

इसी घटना में मोहनी (13) भी बेहोश हो गई थी। बुकलसर छोटा की रोही में महावीर पुत्र बलुराम माली के खेत में बने झौपड़े पर बिजली गिरने से झौपड़ा जलकर राख हो गया, इसी प्रकार जैतसीसर गांव की रोही में झौंपड़े पर बिजली गिरने से भी एक झौंपड़ा जल गया।

तहसीदार शंकरलाल सैनी ने बताया कि पीड़ित जनों को आपदा राहत कोष के तहत राहत दिलाई जाएगी। मृतको के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिला कलेक्टर द्वारा दस-दस हजार रूपए देने की घोषणा की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: