HomeNewsMetrosIndore Indore

निगम और आईडीए गिनाएंगे उपलब्धियां

इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार को इंदौर यात्रा के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यो का मौके पर जाकर देखेंगे।

मुख्यमंत्री एअरपोर्ट के सामने पंचशीलनगर में निगम द्वारा गंदी बस्ती विकास योजना का काम देखेंगे। इसके बाद वे फीडर रोड के दूसरे चरण में बन रही सपना-संगीता रोड और गीता भवन-नेहरू प्रतिमा रोड का काम देखेंगे।

दोपहर तीन बजे से मुख्यमंत्री प्राधिकरण के विकास कार्य देखने जाएंगे। अध्यक्ष मधु वर्मा ने बताया श्री चौहान सबसे पहले निर्माणाधीन नए कलेक्टोरेट का काम देखेंगे। इसके बाद वे जूनी इंदौर और केसरबाग रेल ओवरब्रिज, स्कीम-103 में आंबेडकर आवास योजना के 1400 मकान देखने जाएंगे।

इसके बाद पीपल्यापाला में बन रहे रीजनल पार्क का काम देखेंगे। मुख्यमंत्री के एमवाय हॉस्पिटल में प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही नई ओपीडी देखने का भी कार्यक्रम है। निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री वर्मा, निगमायुक्त नीरज मंडलोई, कलेक्टर विवेक अग्रवाल और प्राधिकरण सीईओ प्रमोद गुप्ता सहित विभिन्न लोग मौजूद रहेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: