इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार को रवींद्र नाट्यगृह के जीर्णोद्धार और 56 दुकान को विश्वस्तरीय फूड प्लाजा बनाने के काम की शुरुआत करेंगे। ये जनभागीदारी प्रोजेक्ट दैनिक भास्कर, इंदौर नेरजत जयंती वर्ष में कायाकल्प अभियान ‘आओ सारे, इंदौर संवारे’ के तहत हाथ में लिए है।
श्री चौहान गुरुवार सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से जानापाव पहुंचेंगे। वहां परशुराम जन्मस्थली के समग्र विकास की शुरुआत करेंगे। फिर राजपुरा कुटीर व महेश्वर जाएंगे। दोपहर 3.15 बजे वे जंबूर्डी हप्सी में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कुष्ठधाम के निवासियों के लिए बनाए आवास गृहों का लोकार्पण करेंगे।
इस मौके पर ‘पर्यावरण विनाश को रोकने के संगठित प्रयास’ विषय पर डॉ. अफरोज अहमद का व्याख्यान भी होगा। । शाम 4 से 6 बजे के बीच वे शहर में चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन करेंगे।
उसके बाद दो घंटे दैनिक भास्कर के कार्यक्रमों के लिए आरक्षित हैं। इसमें पहले रवींद्र नाट्यगृह परिसर में शहर के सबसे बड़े ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन करेंगे। फिर 56 दुकान पर विकास कायरें का भूमिपूजन करेंगे। रात 8 बजे लालबाग परिसर में मालवा उत्सव की शुरुआत करेंगे और वहीं से विमानतल पहुंचकर भोपाल रवाना होंगे।