HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

ब्रिटेन: भारतीय छात्रा की हत्या

लंदन. ब्रिटेन में बरमिंगम से मेडिकल की पढ़ाई कर रही ज्योतिर्मय नागसाईबाबू ( 23 )की हत्या कर दी गई है। पुलिस को हॉस्टल से उसका शव मिला। ज्योतिर्मय यहां की वॉल्वरहैंपटन यूनिवर्सिटी से हेल्थ साइंस में एमएस डिग्री कर रही थी।

सूत्रों के मुताबिक मौत से ठीक पहले वह अपने कमरे में चार अन्य तेलगू स्टूडेंट्स के साथ थी। मौके से शव के साथ घायल अवस्था में एक युवक भी मिला था, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक मामले से जुड़ी जानकारियां वह जल्द ही जारी करेगी। पुलिस ने मौत की वजह भी नहीं बताई है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

विजयवाड़ा में रह रहे ज्योतिर्मय के घरवालों ने बताया कि उन्हें ज्योतिर्मय की हत्या की खबर किसी सीनियर ने फोन पर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: