bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

नहर में नहाने उतरे दो युवक लापता

धमतरी. ग्राम बिरेझर के पास बुधवार दोपहर 2 बजे महानदी मेन कैनाल में नहाने उतरे भिलाई के तीन में से दो युवक लापता हो गए हैं। सेक्टर-9 में रहने वाले नंदू साहू, अनिल यादव और राजेश मोटरसाइकिल से बिरेझर आए थे।

पुलिस के अनुसार कल्ले चौक की शराब दुकान में शराब पीने के बाद तीनों नहर में नहाने चले गए। पानी के बहाव और नहर की गहराई का उनको अंदाज नहीं था। पानी की धार में वे डूबने लगे। नंदू साहू पिता रामचंद्र साहू (37) तो किसी तरह पानी से बाहर निकल आया, लेकिन बाकी दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा।

रात 11 बजे तक पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। गाड़ी और कपड़ों से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने युवकों के परिजनों को खबर की, जो भिलाई से बिरेझर पहुंच रहे हैं। नंदू को रात तक होश नहीं आया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: