bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या

जगदलपुर/बीजापुर. नक्सलियों ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पामेड़ इलाके के यमपुरम साप्ताहिक बाजार में धावा बोलकर छह लोगों को अगवा कर लिया और इनमें से तीन को मार डाला। पामेड़ से करीब 5 किमी दूर यमपुरम बाजार में आसपास के ग्रामीण खरीदारी करने पहुंचे थे। नक्सली वहां पहुंचे और बंदूक की नोक पर छह ग्रामीणों को साथ ले गए।

सूत्रों से मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इनमें से तीन की हत्या कर दी है। बाकी तीन अभी भी उनके कब्जे में हैं। अगवा ग्रामीणों का कोई सुराग नहीं मिला है। पामेड़ थाने में बुधवार शाम तक अपहरण की रिपोर्ट नहीं हुई थी।

एक अन्य घटना में आंध्रप्रदेश के चेरला क्षेत्र के तिम्मापुरम से माओवादियों ने सीपीआई कार्यकर्ता चंद्र राव और गोटपल्ला सीनू नामक युवक को अगवा कर लिया। अपहरण की रिपोर्ट चेरला थाने में दर्ज करवाई गई है। घटना की पुष्टि आंध्र के खम्मम जिले के एसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने की है।

पामेड़ इलाके में करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस मुठभेड़ में दर्जन भर नक्सलियों की मौत के बाद से माओवादी उन लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिन पर उन्हें मुखबिरी का शक है। मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या के पीछे भी यही कारण माना जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: