bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

एवरेस्ट पहुंची ओलिंपिक मशाल

बीजिंग. ओलिंपिक मशाल आज दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंच गई। कुल 12 पर्वतारोहियों का एक दल विशेष हवा रोधी मशालों को लेकर 8,848 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पर्वत शिखर पर पहुंचा। इनमें से आठ तिब्बती थे।

दल ने शिखर पर लगभग 30 मीटर की मशाल दौड़ भी पूरी की।

चीन के सरकारी टेलीविजन ने पर्वतारोहियों के एवरेस्ट अभियान के कुछ जीवंत चित्र भी प्रसारित किए। सभी पर्वतारोही अपने साथ बीजिंग ओलिंपिक खेलों के झंडे लेकर गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: