News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर.
बोड़सरा में हुई घटना के विरोध में बुधवार को सतनामी समाज द्वारा घोषित सरकार की शवयात्रा समाज के लोगों के न पहुंचने की वजह से नहीं निकल सकी। जानकारी के अनुसार शवयात्रा निकालने के लिए आने वाले अधिकांश लोगों के खिलाफ बोड़सरा मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। पुलिस की तैनाती को देखते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिए वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
बोड़सरा धाम मुक्ति आंदोलन संघर्ष समिति की जिला इकाई ने बुधवार को महंतबाड़ा से नेहरू चौक तक शासन की शवयात्रा निकालने की घोषणा की थी। इसके लिए सुबह 11 बजे का समय निश्चित किया गया था।
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रखी थी। एसडीएम संजय अग्रवाल व सीएसपी सिविल लाइन पीसी सोनकर अमले के साथ पूरी तैयारी पर नजर रखे हुए थे।
पुलिस के तैनात होने की जानकारी मिलने के बाद वहां काफी कम लोग पहुंचे। समाज के राजमहंत व अन्य प्रमुख भी वहां नहीं पहुंचे। शाम लगभग 6 बजे तक उनका इंतजार किया गया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इस वजह से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।