HomeNewsInternational International

पाकिस्तान ने किया मिसाइल परीक्षण

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने आज परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 'हत्फ- आठ' मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया ।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इस मिसाइल की मदद से हम जमीन और समुद्र को अपना निशाना बना सकते हैं। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकी से निर्मित इस प्रक्षेपास्त्र को हवा में किसी विमान से छोड़ा जा सकता है।

इस प्रक्षेपास्त्र की मारक क्षमता 350 किमी है। पाक सेना ने कहा कि इस मिसाइल का परीक्षण हमारी हथियार प्रणाली के जांच के तौर पर की गई है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार इस परीक्षण से पाकिस्तान की सैन्य शक्ति में खासा इजाफा होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: