HomeBusinessCorporate Corporate

‘फेसबुक’ पर माइक्रोसॉफ्ट की नजर

सैन फ्रांसिस्को. याहू के अधिग्रहण में विफल रही सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अब सोशल नेटवर्क किंग वेबसाइट ‘फेसबुक’ को खरीदने की योजना बना रही है।

अमेरिकी व्यापारिक पत्रिका ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के ऑन लाइन संस्करण के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट ने इस संबंध में ‘फेसबुक’ से संपर्क स्थापित किया है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों कंपनियों के अधिकारियों के बीच इस संबंध में हुई वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल 24 करोड़ डॉलर में ‘फेसबुक’ की 1.6 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी। अब वह ‘फेसबुक’ को खरीदने पर विचार कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: